द नन 2 रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Movie Review
द नन 2
कलाकार
ताइसा फार्मिगा , जोनास ब्लोकेट , तूफान रीड , अन्ना पॉपलवेल और बोनी आरोन्स
लेखक
अकेला कूपर
निर्देशक
माइकल चाव्स
निर्माता
पीटर सफ्रान और जेम्स वान
रिलीज
7 सितंबर 2023
साल 2018 में रिलीज फिल्म 'द नन' की अगली कड़ी 'द नन 2' आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म की कहानी वहीं से शुरू होती है, जहां पर फिल्म 'द नन' की कहानी खत्म होती है। अंतर सिर्फ इतना है कि 'द नन' का निर्देशन कोरिन हार्डी ने किया था और इस बार निर्देशन की जिम्मेदारी माइकल चाव्स के कंधे पर है, जो इससे पहले 'द कॉन्ज्यूरिंग: द डेविल मेड मी डू इट' और 'द कर्स ऑफ ला लोरोना' का निर्देशन कर चुके हैं। 'द नन 2' को एक सफल फ्रैंचाइजी के रूप में भुनाने की कोशिश की गई है। लेकिन इस फिल्म को देखकर ऐसा एहसास नहीं होता है कि एक सफल फिल्म की फ्रेंचाइजी देख रहे हैं।
#General
0 Comments