Asian Games 2023 Day 1 Live: चीन के हांगझोऊ में जारी 19वें एशियन गेम्स का आज यानी 24 सितंबर को पहला दिन है और भारत को 5 पदक मिल चुके हैं। भारत का पदकों का खाता तो खुल गया है, लेकिन अभी गोल्ड मेडल आना बाकी है। भारतीय खिलाड़ियों ने अब तक 3 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। रोइंग टीम ने 2 सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल, जबकि एयर राइफल टीम ने एक रजत पदक और एयर राइफल में ही एक और ब्रॉन्ड मेडल देश को मिला है। दिन की बाकी अपडेट्स के लिए बने रहिए...
टेनिस में भारत के सिंगल्स के राउंड 32 के मुकाबले में सुमित नागल ने मकाऊ के मार्को लेउंग को 6-0, 6-0 से हराया। वे अब राउंड 16 में प्रवेश कर चुके हैं।
भारत को मिला पांचवां पदक
रमिता ने शूटिंग में देश को पांचवां मेडल दिलाया। वुमेंस 10 मीटर एयर राइफल में रमिता ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया। इससे पहले उन्होंने वुमेंस 10 मीटर एयर राइफल टीम प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीता था। उनके साथ उस टीम का हिस्सा आशी चौकसी और मेहुली घोष थीं। वुमेंस 10 मीटर एयर राइफल्स में भी चीन को ही गोल्ड मेडल मिला है। यहां तक कि सिल्वर मेडल पर भी चीनी खिलाड़ी का ही कब्जा है।
हॉकी टीम की विशाल जीत
भारत की मेंस हॉकी टीम को टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में विशाल जीत मिली। भारत ने उज्बेकिस्तान की टीम को 16-0 से मात दी। इस मैच में भारत के लिए तीन खिलाड़ियों ने हैट्रिक ली।
भारत ने एशियन गेम्स 2023 के पहले दिन का चौथा मेडल रोइंग में जीता। रोइंग में ये कुल तीसरा पदक है। भारत ने टीम के तौर पर सिल्वर मेडल पर कब्जा किया।
भारत को दिन का तीसरा मेडल रोइंग टीम ने दिलाया। बाबू लाल यादव और लेख राम ने एक जोड़ी के तौर पर कांस्य पदक अपने नाम किया।
एशियन गेम्स 2023 में भारत और उज्बेकिस्तान के बीच हॉकी मैच खेला गया। ये ग्रुप फेज का मैच है। तीसरे क्वॉर्टर के बाद भारत 12-0 से आगे था। इसके बाद चौथे क्वार्टर में भारत ने चार गोल किए और 16-0 की बढ़त के साथ मैच खत्म किया।
तीसरे क्वॉर्टर के बीच में भारत ने दो गोल किए और इसी क्वॉर्टर के आखिर में भारत ने तीन और गोल दागे और बढ़त को 12-0 कर दिया।
दूसरे क्वॉर्टर के शुरुआत में ही भारत ने दो और गोल किए। इसी क्वॉर्टर में तीसरा, चौथा और पांचवां गोल भी आया और बढ़त को 7-0 से आगे कर दिया।
भारत पहले क्वॉर्टर के शुरुआत में ही पहला गोल किया और बढ़त को 1-0 कर लिया। पहले क्वॉर्टर के आखिर में भारत ने एक और बार गेंद को नेट्स में पहुंचाकर बढ़त को 2-0 किया।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भी पदक पक्का कर लिया है। भारत ने सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश की टीम को हराया। ये मैच लो स्कोरिंग था, जिसे भारत ने 8 विकेट से जीता और कम से कम सिल्वर मेडल पर कब्जा करने का काम किया। फाइनल मैच में भारत का सामना किससे होगा, ये अभी तय नहीं है।
#General
0 Comments