देश की सबसे बड़ी शिपबिल्डिंग और मेंटनेंस कंपनी कोचीन शिपयार्ड (Cochin Shipyard) के शेयर आज नई ऊंचाई पर पहुंच गए। इसके शेयर इंट्रा-डे में करीब 20 फीसदी की तेजी के साथ अपर सर्किट पर पहुंच गए। मुनाफावसूली के चलते भाव में थोड़ी सुस्ती आई लेकिन फिर खरीदारी बढ़ी और अपर सर्किट पर शेयर पहुंच गए। दिन के आखिरी में इसके शेयर बीएसई पर 20 फीसदी की मजबूती के साथ 1146.15 रुपये (Cochin Shipyard Share Price) के अपर सर्किट पर ही बंद हुए हैं। कोचीन शिपयार्ड का फुल मार्केट कैप 15,076.50करोड़ रुपये है।

Cochin Shipyard के शेयरों में तेजी क्यों

इसे इंडियन नेवी से अगली पीढ़ी के छह मिसाइल वेसल्स बनाने का सबसे बड़ा शिप बिल्डिंग कांट्रैक्ट मिला है जिससे कंपनी की बुक ऑर्डर वैल्यू काफी मजबूत हुई है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2023 की सालाना रिपोर्ट में कहा कि सरकार का फोकस पोर्ट और देश के भीतर वाटर इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारने पर है। इससे भारतीय यार्ड के लिए मौके बढ़े हैं। कंपनी ने सालाना रिपोर्ट में खुलासा किया कि नीदरलैंड की दिग्गज कंपनी आईएचसी के साथ साझेदारी में इसे ड्रेजिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (DCI) से देश के सबसे बड़े करीब 12 हजार क्यूबिक मीटर के ट्रेलर संक्शन हॉपर ड्रेजर का ऑर्डर मिला है। कंपनी को उम्मीद है आगे इसे और ऑर्डर मिल सकते हैं।


ICICI Securities की डीलिस्टिंग प्रोसेस में बड़ी अड़चन, शेयरहोल्डर्स कर रहे यह मांग

रेटिंग एजेंसी इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च (Ind-Ra) का अनुमान है कि कोचिन शिपयार्ड का ऑर्डर हेल्दी बना रहेगी और स्थायी ऑर्डर बुक के साथ-साथ सभी प्रकार के वेसल्स बनाने और रिपेयरिंग की मजबूत क्षमता के चलते नियर टर्म में इसका ऑपरेशनल रेवेन्यू स्थायी रूप से बढ़ता रहेगा। इन सब वजहों से शेयरों को लेकर पॉजिटिव माहौल तैयार हुआ है।

Haldiram's में हिस्सेदारी नहीं खरीदेगी Tata Consumer, शेयरों को लगा 3% का तगड़ा झटका

डिविडेंड के चलते भी बढ़ी खरीदारी

कोचीन शिपयार्ड ने 5 सितंबर को एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी थी कि वित्त वर्ष 2022-23 के लिए हर शेयर पर 3 रुपये का फाइनल डिविडेंड जो दिया जाना है, उसके लिए रिकॉर्ड डेट 21 सितंबर 2023 है। बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने इस मंजूरी दे दी है। अब AGM (एनुअल जनरल मीटिंग) में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर 27 अक्टूबर 2023 तक शेयरहोल्डर्स को बांट दिया जाएगा।


#General