02:02 PM, 23-Sep-2023
बीते चुनाव का मतदान प्रतिशत
वर्ष 2011 35.00वर्ष 2012 40.40
वर्ष 2013 43.38
वर्ष 2014 44.43
वर्ष 2015 43.30
वर्ष 2016 37.00
वर्ष 2017 42.80
वर्ष 2018 44.46
वर्ष 2019 39.90
01:10 PM, 23-Sep-2023
एबीवीपी के उम्मीदवार आगे
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के नतीजे के लिए मतगणना जारी है। रुझानों में चारों सीट पर एबीवीपी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।तुषार 1977 से आगे
सुशांत 447 से आगे
अपराजिता 4136 से आगे
सचिन 5970 से आगे
12:42 PM, 23-Sep-2023
सुबह आठ बजे से शुरु हुई थी मतगणना
मतगणना नॉर्थ कैंपस स्थित कांफ्रेंस सेंटर में सुबह आठ बजे से शुरु हुई। रामानुजन कॉलेज में 35 फीसदी, किरोड़ीमल कॉलेज में 42.3, रामजस में 30, व हंसराज में करीब 45 फीसदी करीब मतदान हुआ।12:16 PM, 23-Sep-2023
शुक्रवार को हुई थी वोटिंग
कॉलेजों में बनाए गए पोलिंग स्टेशन पर तय समय पर सुबह 8.30 से वोटिंग शुरु हुई जो कि दोपहर एक बजे समाप्त हुई। इस समयावधि तक जिसने भी कॉलेज परिसर में प्रवेश कर लिया वह वोट डालने से वंचित नहीं हुआ। कॉलेजों के बाहर छात्रों का आई कार्ड देखने के बाद ही उन्हें वोट डालने के लिए प्रवेश दिया गया। वहीं, पुलिस की ओर से भी प्रवेश के समय जांच की जा रही थी। शुरुआत में वोटिंग की रफ्तार कम थी, कैंपस कॉलेजों में वोटिंग की रफ्तार कम देखने को मिली।
11:55 AM, 23-Sep-2023
52 कॉलेजों और विभागों में बनाए गए थे मतदान केंद्र
डूसू चुनाव के लिए कुल 52 कॉलेजों और विभागों में मतदान केंद्र बनाए गए थे। डूसू चुनाव अधिकारी प्रोफेसर चंद्रशेखर ने कहा कि मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। प्रशासन को कहीं से भी किसी तरह की गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली।
11:44 AM, 23-Sep-2023
एबीवीपी के उम्मीदवार आगे
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के नतीजे 12 बजे तक घोषित हो सकते हैं। अभी दो राउंड की गिनती हो चुकी है। रुझानों में चारों सीट पर एबीवीपी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।11:35 AM, 23-Sep-2023
DUSU Election Results Live: छात्र संघ के नतीजे कुछ देर में होंगे घोषित, रुझानों में चारों सीट पर एबीवीपी आगे
दिल्ली विवि छात्रसंघ चुनाव (डूसू) शुक्रवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। मतदान 40 फीसदी से अधिक रहा। इसी के साथ 24 उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में बंद हो गया। सुबह की पाली में संपन्न हुए चुनाव में लगभग 38-40 फीसदी के बीच मतदान होने की बात कही जा रही है। शाम की पाली में मतदान थोड़ा अधिक है। शाम की पाली के कॉलेजों में मतदान रात 7.30 बजे संपन्न हुआ। आज सुबह आठ बजे मतगणना चल रही है। दोपहर 12 तक नतीजे आने की संभावना है।#General
0 Comments