08:48 PM, 12-Sep-2023

IND vs SL Live: श्रीलंका का स्कोर 50 रन के पार

श्रीलंका का स्कोर तीन विकेट पर 50 रन के पार जा चुका है। सदीरा समरविक्रमा और चरिथ असालंका क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी हो रही है।

08:33 PM, 12-Sep-2023

IND vs SL Live: पावरप्ले के बाद श्रीलंका का स्कोर 39/3

श्रीलंकाई टीम ने पावरप्ले में तीन विकेट खोकर 39 रन बनाए हैं। सदीरा समरविक्रमा और चरिथ असालंका क्रीज पर हैं। पाथुम निंसाका, कुसल मेंडिस और दिमुथ करुणारत्ने आउट हो चुके हैं।

08:14 PM, 12-Sep-2023

IND vs SL Live: श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा

25 रन के स्कोर पर श्रीलंका का तीसरा विकेट गिर चुका है। दिमुथ करुणारत्ने को मोहम्मद सिराज ने शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। उन्होंने 18 गेंद में दो रन बनाए। अब सदीरा समरविक्रमा और चरिथ असालंका क्रीज पर हैं। आठ ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर तीन विकेट पर 26 रन है।

08:08 PM, 12-Sep-2023

IND vs SL Live: श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा

25 रन के स्कोर पर श्रीलंका को दूसरा झटका लगा है। कुसल मेंडिस 16 गेंद में 15 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। जसप्रीत बुमराह ने उन्हें सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। इस पिच पर श्रीलंका के लिए स्पिन गेंदबाजों ने कमाल किया था, लेकिन भारत के तेज गेंदबाज बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।

07:47 PM, 12-Sep-2023

IND vs SL Live: श्रीलंका का पहला विकेट गिरा

सात रन के स्कोर पर श्रीलंका का पहला विकेट गिरा है। पाथुम निसांका सात गेंद में छह रन बनाकर आउट हो चुके हैं। जसप्रीत बुमराह ने उन्हें विकेटकीपर लोकेश राहुल के हाथों कैच कराया। अब करुणारत्ने और कुसल मेंडिस क्रीज पर हैं। चार ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर एक विकेट पर 15 रन है।

07:41 PM, 12-Sep-2023

IND vs SL Live: श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू

214 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। दिमुथ करुणारत्ने और पाथुम निसांका क्रीज पर हैं। भारत के लिए बुमराह ने पहला ओवर किया और चौथी गेंद करने के बाद उनका पैर मुड़ गया। हालांकि, उन्होंने अगली दो गेंदें की और अच्छी बात यह थी कि वह फिट हैं। दो ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर बिना किसी स्कोर के सात रन है।

07:27 PM, 12-Sep-2023

IND vs SL Live: भारत ने 213 रन बनाए

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 213 रन बनाए हैं। टीम इंडिया एशिया कप 2023 में दूसरी बार पूरे 50 ओवर नहीं खेल सकी और 49.1 ओवर में 213 रन पर पूरी टीम आउट हो गई। भारत के लिए सबसे ज्यादा 53 रन कप्तान रोहित शर्मा ने बनाए। वहीं, लोकेश राहुल ने 39, ईशान किशन ने 33 और अक्षर पटेल ने 26 रन का योगदान दिया। श्रीलंका के लिए दुनिथ वेलालगे ने पांच विकेट झटके। वहीं, चरिथ असालंका को चार विकेट मिले। आखिरी विकेट महीष तीक्ष्णा के नाम रहा। भारत के सभी 10 विकेट स्पिन गेंदबाजों ने लिए।

भारत की पारी में क्या हुआ?
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पिच को देखते हुए टीम इंडिया ने शार्दुल ठाकुर की जगह अक्षर पटेल को मौका दिया। रोहित और गिल की जोड़ी ने एक बार फिर शानदार शुरुआत की। दोनों ने मिलकर पावरप्ले में 65 रन जोड़ दिए। पहले विकेट के लिए रोहित-गिल के बीच 11.1 ओवर में 80 रन की साझेदारी हुई। 

दुनिथ वेलालगे ने गिल को क्लीन बोल्ड कर यह साझेदारी तोड़ी। अगले ओवर में उन्होंने विराट कोहली को भी तीन रन के स्कोर पर आउट कर दिया और अपने तीसरे ओवर में वेलालगे ने रोहित को भी बोल्ड कर दिया और टीम इंडिया मुश्किल में आ गई। आउट होने से पहले रोहित ने 48 गेंद में सात चौके और दो छक्कों की मदद से 53 रन बनाए। एशिया कप में उन्होंने लगातार तीसरी पारी में अर्धशतक लगाया और वनडे में अपने 10,000 रन भी पूरे किए। वनडे में यह उनका 51वां अर्धशतक था। 

91 रन पर भारत के तीन विकेट गिरने के बाद ईशान किशन और लोकेश राहुल ने पारी को संभाला। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई और टीम इंडिया का स्कोर 150 रन के पार पहुंच गया। वेलालगे ने लोकेश राहुल को 39 रन के स्कोर पर आउट कर भारत को चौथा झटका दिया। कुछ समय बाद ईशान किशन भी 61 गेंद में 33 रन की जुझारू पारी खेलने के बाद चरिथ असलांका का शिकार बने। अगला ओवर वेलालगे के स्पेल का आखिरी ओवर था और उन्होंने आखिरी गेंद में हार्दिक पांड्या को पांच रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। वेलालगे ने पहली बार वनडे में पांच विकेट लेने का कारनामा किया। 

रवींद्र जडेजा भी 19 गेंद में चार रन बनाकर असालंका का शिकार बने। इसके बाद असालंका ने बुमराह को पांच रन के स्कोर पर बोल्ड कर दिया। अगली गेंद पर कुलदीप भी खाता खोले बिना आउट हो गए। 186 रन पर भारत के नौ विकेट गिर गए थे। ऐसे में सिराज और अक्षर ने आखिरी विकेट के लिए 27 रन की साझेदारी कर भारत का स्कोर 213 रन तक पहुंचाया। हालांकि, टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में दूसरी बार पूरे 50 ओवर नहीं खेल पाई और 49.1 ओवर में 213 रन पर सिमट गई। श्रीलंका के लिए वेलालगे के पांच विकेट के अलावा चरिथ असालंका ने चार विकेट लिए। महीष तीक्ष्णा को एक विकेट मिला। इस पारी में सभी विकेट स्पिन गेंदबाजों ने ही लिए।

07:17 PM, 12-Sep-2023

IND vs SL Live: भारत का स्कोर 200 रन के पार

भारत का स्कोर नौ विकेट पर 200 रन के पार जा चुका है। अक्षर पटेल और सिराज क्रीज पर हैं। इन दोनों की कोशिश अंत में ज्यादा से ज्यादा रन बनााने की होगी। 48 ओवर के बाद भारत का स्कोर 208/9 है।

07:09 PM, 12-Sep-2023

IND vs SL Live: कोलंबो में 7.15 पर शुरू होगा खेल

कोलंबो में शाम 7.15 बजे खेल शुरू होगा। ओवरों की संख्या में कोई कटौती नहीं हुई है। भारतीय टीम 197/9 के स्कोर से आगे खेलना शुरू करेगी। आखिरी तीन ओवर में अक्षर और सिराज मिलकर भारत का स्कोर 200 रन के पार ले जाना चाहेंगे।

06:57 PM, 12-Sep-2023

IND vs SL Live: कोलंबो में जल्द शुरू हो सकता है खेल

कोलंबो में बारिश बंद हो चुकी है और कवर्स हटा दिए गए हैं, जल्द ही खेल शुरू हो सकता है। अंपायर पांच मिनट बाद मैदान का निरीक्षण करेंगे।

06:24 PM, 12-Sep-2023

IND vs SL Live: बारिश के कारण खेल रुका

बारिश के कारण खेल रुक गया है। टीम इंडिया का स्कोर 47 ओवर के बाद 197/9 है। अक्षर पटेल 29 गेंद में 15 और मोहम्मद सिराज 13 गेंद में दो रन बनाकर खेल रहे हैं। इस मैच में श्रीलंकाई स्पिनर्स के सामने भारतीय बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। 52 रन बनाने वाले रोहित टीम के सर्वश्रेष्ठ स्कोरर हैं। श्रीलंका के दुनिथ वेलालगे ने पांच और चरिथ असालंका ने चार विकेट लिए। बारिश रुकने पर टीम इंडिया अंत के ओवरों में तेजी से रन बनाकर भारत का स्कोर 200 रन के पार ले जाना चाहेगी।

06:05 PM, 12-Sep-2023

IND vs SL Live: भारत के नौ विकेट गिरे

186 रन के स्कोर पर ही भारत का नौवां विकेट गिर चुका है। कुलदीप यादव पहली ही गेंद पर आउट हो गए। वह अपना खाता भी नहीं खोल सके। असालंका ने उन्हें स्लिप में धनंजय डे सिल्वा के हाथों कैच कराया। 43 ओवर के बाद भारत का स्कोर 186/9 है।

06:03 PM, 12-Sep-2023

IND vs SL Live: भारत के आठ विकेट गिरे

186 रन पर भारत के आठ विकेट गिर चुके हैं। जसप्रीत बुमराह 12 गेंद में पांच रन बनाकर आउट हो चुके हैं। चरिथ असालंका ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब अक्षर के साथ कुलदीप क्रीज पर हैं।

05:48 PM, 12-Sep-2023

IND vs SL Live: रवींद्र जडेजा चार रन बनाकर आउट

178 रन के स्कोर पर भारतीय टीम का सातवां विकेट गिरा है। रवींद्र जडेजा चार रन बनाकर आउट हो चुके हैं। चरिथ असालंका ने उन्हें विकेटकीपर कुसल मेंडिस के हाथों कैच कराया। अब अक्षर पटेल के साथ जसप्रीत बुमराह क्रीज पर हैं। 40 ओवर के बाद भारत का स्कोर 180/7 है।

05:39 PM, 12-Sep-2023

IND vs SL Live: हार्दिक पांड्या पांच रन बनाकर पवेलियन लौटे

172 रन के स्कोर पर भारत का छठा विकेट गिरा है। हार्दिक पांड्या 18 गेंद में पांच रन बनाकर आउट हो चुके हैं। दुनिश वेलालगे ने उन्हें विकेटकीपर कुसल मेंडिस के हाथों कैच कराया। इस मैच में यह उनकी आखिरी गेंद थी और इस गेंद में विकेट लेकर मैच में अपने पांच विकेट पूरे कर लिए। वनडे में पहली बार उन्होंने पांच विकेट लिए हैं और टीम इंडिया को मुश्किल में डाल दिया है। अब रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल क्रीज पर हैं। 37 ओवर के बाद भारत का स्कोर 174/6 है।

#General