ऐप पर पढ़ें

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच 10 सितंबर को पूरा नहीं हो पाया और अब इसका रिजल्ट रिजर्व डे पर आने की उम्मीद है। श्रीलंका में कोलंबो के एम प्रेमदासा स्टेडियम पर यह मैच खेला जा रहा है। मैच जब बारिश के चलते रुका था, तब भारत ने 24.1 ओवर में 147 रन बना लिए थे। भारतीय पारी के दौरान पाकिस्तान की ओर से ढीली फील्डिंग हुई, जिसको लेकर पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम कुछ उखड़े हुए से नजर आए थे। सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में बाबर को एक शख्स पर गुस्सा उतारते हुए भी देखा गया। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच वाले दिन का ही है। जब सेल्फी लेने के बावजूद एक शख्स बाबर के पीछे-पीछे आ रहा था।

वीडियो में बाबर के साथ दिख रहा यह शख्स कौन है और किस देश है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। बाबर के साथ सेल्फी के बावजूद जब यह शख्स उनके पीछे आने लगा, तो बाबर ने आपा खो दिया और पलट कर गुस्से में उससे कुछ कहा। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी ज्यादा शेयर किया जा रहा है।

मैदान पर जंग लेकिन... शाहीन की इस पोस्ट पर बुमराह का कमेंट जबर्दस्त

IND vs PAK मैच के रिजर्व डे को लेकर फैंस के जहन में ये 5 बड़े सवाल

कुछ फैन्स ने इस घटना के बाद बाबर की तुलना विराट कोहली से करते हुए कहा कि इसलिए बाबर कभी किंग कोहली नहीं हो सकता, क्योंकि वह फैन्स की कदर नहीं करता। खैर यह वीडियो कब का है और पूरा मामला क्या है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। बाबर ने मानो इस शख्स से कहा हो कि अब क्या मेरे साथ ड्रेसिंग रूम तक चलोगे?


#General