ऐप पर पढ़ें

India vs Pakistan Weather Report: इंडिया वर्सेस पाकिस्तान एशिया कप 2023 सुपर-4 का तीसरा मुकाबला आज यानी 10 सितंबर को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है। भारत और पाकिस्तान का पहला मुकाबला बारिश की वजह से धुल जाने के कारण फैंस काफी निराश थे, इस वजह से वह अब लगातार इस मुकाबले के वेदर अपडेट की जानकारियां बटोर रहे हैं। अगर आप भी इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मुकाबले के लिए कोलंबो की वेदर रिपोर्ट जानने यहां आए हैं तो आप एकदम सही जगह आए हैं। हम आपको इंडिया वर्सेस पाकिस्तान वेदर रिपोर्ट के अलावा इस मैच से जुड़ी अन्य सभी जानकारियां देंगे।

India vs Pakistan Playing 11: केएल राहुल और जसप्रीत बुमराह की वापसी से बढ़ा रोहित शर्मा का सिरदर्द, जानें कौन होगा टीम से बाहर?

कैसा है कोलंबो का वेदर?

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान वेदर अपडेट में फैंस को लिए एक खुशी और एक दुख की खबर है। कोलंबो की सुबह बेहद शानदार रही है और चमचमाती धूप के साथ वहां दिन की शुरुआत हुई है। फिलहाल कोलंबो में बारिश होने के कोई चांस नहीं है। मगर जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा वैसे-वैसे बारिश का खतरा बढ़ने लगेगा। Accuweather की रिपोर्ट के अनुसार दिन में कोलंबो में बारिश होने के 90 प्रतिशत चांस है। जी हां, इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मुकाबला स्थानीय समयानुसार दोपहर 3 बजे ही शुरू होना है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत और पाकिस्तान के इस मैच में भी बारिश अपनी खलल डाल सकती है।

IND vs PAK Live Telecast: कब, कहां और कैसे देखें इंडिया वर्सेस पाकिस्तान लाइव मैच, यहां जानें सभी डिटेल

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच बारिश की वजह से धुला तो क्या होगा?

अगर आज इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मुकाबला बारिश की वजह से धुल जाता है तो यह मैच रिजर्व डे पर यानी कल 11 सितंबर को खेला जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें, एशियन क्रिकेट काउंसिल यानी एसीसी ने खासतौर पर इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले के लिए अपने नियमों में बदलाव किए हैं और इंडिया वर्सेस पाकिस्तान सुपर-4 मुकाबले के लिए रिजर्व डे रखा है। इससे पहले सिर्फ एशिया कप 2023 के फाइनल मुकाबले के लिए रिजर्व डे रखा गया था।


#General