
-राघवेंद्र मिश्रा ने राष्ट्रवाद की धारा को गति दिया : गणेश केसरवानी
-भाजपा कार्यकर्ताओं ने राघवेंद्र मिश्रा के प्रथम पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
प्रयागराज, 06 सितम्बर . भारतीय जनता पार्टी के फाउंडर मेंबर रहे स्वर्गीय राघवेंद्र मिश्रा के प्रथम पुण्यतिथि पर रामबाग स्थित सेवा समिति गार्डन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ नरेंद्र सिंह गौर ने कहा कि स्व. राघवेंद्र प्रसाद का जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पित रहा. वे देश के सच्चे सेवक रहे.
महापौर गणेश के केसरवानी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय राघवेंद्र मिश्रा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मार्गदर्शन पर चलकर राष्ट्रवाद की धारा को बढ़ाने का कार्य किया और लाखों कार्यकर्ताओं को राष्ट्रवाद की धारा से जोड़कर भाजपा को मजबूत किया.
कार्यक्रम के संयोजक अरविन्द मिश्रा रहे एवं संचालन मनोज मिश्रा ने किया. इस अवसर पर पूर्व उप महापौर मुरारी लाल अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र देव पांडे, पूर्व कैबिनेट मंत्री राकेश धर त्रिपाठी, ज्ञानेश्वर शुक्ला, रईस चंद्र शुक्ला, पूर्व विधायक प्रभा शंकर पाण्डेय, राजेंद्र मिश्रा, राजेश केसरवानी, राजू पाठक, गिरजेश मिश्रा, नटवरलाल भारती, मयंक यादव, आशीष द्विवेदी, विजय श्रीवास्तव सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की.
/विद्या कान्त/आकाश
Related
न्यूज अच्छी लगी हो तो कृपया शेयर जरूर करें
#General
0 Comments