नई दिल्ली, जेएनएन। Welcome 3 Teaser Reactions: अक्षय कुमार के जो फैंस उनकी कॉमेडी फिल्म 'वेलकम 3' का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, उनके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, आज खिलाड़ी कुमार ने अपने जन्मदिन पर फैंस को गिफ्ट देते हुए इस फिल्म का टीजर जारी कर दिया है।
इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट भी बताई है। अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर 'वेलकम 3' का टीजर जारी किया है। फिल्म का टीजर जारी होने के बाद ही लोगों ने अब इस पर अपनी प्रतिक्रिया देना भी शुरु कर दिया है।
यह भी पढ़ें: इस महीने में एक साथ शूटिंग करेंगे रवीना टंडन- अक्षय कुमार, दो दशक के बाद दिखेगी वही केमिस्ट्री?
सितारों ने शेयर किया 'वेलकम 3' का टीजर
अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर इसका टीजर जारी करते हुए लिखा 'खुद को और आप सबको आज एक जन्मदिन का उपहार दिया है। अगर आप इसे पसंद करते हैं और धन्यवाद कहते हैं, तो मैं वेलकम 3 कहूंगा। वहीं, एक्ट्रेस रवीना टंडन ने इसे अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा 'पूरे जंगल तक गुनगुनाते रहो'।
'वेलकम 3' के टीजर पर रिएक्शन
जैसे ही फिल्म का टीजर रिलीज हुआ, लोगों ने इस पर अपने-अपने रिएक्शन देने शुरु कर दिए। एक यूजर ने लिखा 'मुझे लगता है यह मजेदार होने वाला है'। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा 'अनाउंसमेंट ही ऐसी है, तो फिल्म कैसी होगी'। तीसरे ने लिखा 'बॉलीवुड की सबसे बड़ी कॉमेडी मूवी लोड हो रही है'।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म का टीजर रिलीज करते हुए यह भी बताया गया है कि अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'वेलकम 3' 20 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। ऐसे में फैंस के लिए इसका इंतजार थोड़ा लंबा हो सकता है, लेकिन फिल्म का टीजर देखने से पता चलता है कि दर्शकों का पूरा मनोरंजन होने वाला है।
एक साथ नजर आए 24 स्टार्स
फिल्म के टीजर में 24 स्टार्स को एक साथ दिखाया गया है। इसमें अक्षय कुमार, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, रवीना टंडन, उनके साथ संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कृष्णा अभिषेक, किकू शारदा, दलेर मेहंदी, मीका सिंह, राहुल देव, मुकेश तिवारी सहित कई कलाकार दिखाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार की 'वेलकम 3' में होगी इन दो कलाकारों की एंट्री, ये स्टार्स भी शामिल?
[embed]https://www.youtube.com/watch?v=9tgsGbjbP8E[/embed]
#General
0 Comments